
ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक का आरोप नगर निगम में कोई भी काम बिना भ्रष्टाचार के नहीं हो रहा है। इस कारण आमजन काफी परेशान हैं।
द ग्वालियर। दक्षिण क्षेत्र से विधायक प्रवीण पाठक ने बुधवार को नगर निगम के जनमित्र केंद्रों पर हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों को खुली चुनौती दी है कि वे बिना पैसे के इन केंद्रों पर एक भी काम करा कर बता दें।
विधायक पाठक ने कहा कि नगर निगम में कोई भी काम बिना भ्रष्टाचार के नहीं हो रहा है। इस कारण आमजन काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पिछले छह-सात महीने से यहां एक भी विकास कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विकास कार्य के टेंडरों को यह कहते हुए निरस्त कर दिया गया है कि निगम के पास फंड नहीं है, जबकि पास वाले विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से हो रहे सौतेले पन का विरोध किया जाएगा।