
अच्छा हो अगर दिल्ली में राहुल गांधी और प्रदेश में कमलनाथ बने रहें, तो हमें कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
द ग्वालियर। कांग्रेस में संगठन नाम की चीज खत्म हो गई है। वहां पर एक मात्र व्यक्ति कमलनाथ हैं। हालत यह है कि कांग्रेस में कमलनाथ अकेले ही ठेकेदार हैं, बाकी सारे बेलदार हैं। कांग्रेस की तरफ कमलनाथ के अलावा प्रदेश भर से कोई नेता आमसभा अथवा रैली नहीं कर रहा है। केवल कमलनाथ की ही सभा हो रही है। झा ने एक प्रश्र के उत्तर में चुटकी लेते हुए कहा कि अच्छा हो अगर दिल्ली में राहुल गांधी और प्रदेश में कमलनाथ बने रहें, तो हमें कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। सब अपने आप होता चला जाएगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने गुरुवार को गुना के जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
कांग्रेस हुई नौ दो ग्यारह
प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो चुकी है। यहां पर जो कांग्रेस थी, वह ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस थी। अब सिंधिया भाजपा में आ गए हैं, तो भाजपा और सिंधिया एक और एक 11 हो गए हैं अच्छा हो अगर दिल्ली में राहुल गांधी और प्रदेश में कमलनाथ बने रहें, तो हमें कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वहीं कांग्रेस नौ दो ग्यारह हो गई। झा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस को केवल कमलनाथ ही चला रहे हैं। पोस्टरों से राहुल गांधी और दिग्विजयसिंह गायब हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस को कमलनाथ की कंपनी चला रही है।
गरीब और भूखों की सेवा करना क्या गुनाह है
प्रभात झा ने कहा कि शिवराज सिंह प्रदेश में गरीब, कमजोर लोगों की सेवा कर रहे हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। वह निम्न भाषा पर उतर आई है। कांग्रेस के नेता प्रदेश के सीएम को भूखा, नंगा बोलते हैं, जबकि कमलनाथ को उद्योगपति बताते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, कमजोर की सेवा करना गुनाह है तो यह शिवराज और भाजपा करती रहेगी।