
द ग्वालियर । जब कांग्रेस के शासन में नेहरू जी, इंदिराजी, राजीव जी की समाधि दिल्ली में बन सकती है तो बाबा साहेब अंबेडकर की क्यों नही, जबकि देश के संविधान निर्माता डाॅ अंबेडकर ने लोकसभा चुनाव में नेहरू जी को दो बार हराने का काम किया। कांग्रेस दलितों को गुमराह करती है कि भाजपा संविधान, आरक्षण खत्म कर देगी परंतु संविधान व आरक्षण को खतरा भाजपा से नही कांग्रेस से है। उक्त बात बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
लाल सिंह जी ने कहा कि मुन्नालाल गोयल सदैव गरीबांे, दलितों के हक अधिकारों के लिये लड़ते रहे है उसी के चलते इन्होंने कांग्रेस की विधायकी से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में चम्बल की कई विकासशील योजनाआंे को रोक लिया था, मुन्नालाल जी भले मानव है ये सदैव जनता के बीच रहते है इन्हें आप पुनः जिताएं, इनकी जीत पूरे अनुसूचित जाति वर्ग की जीत होगी। कार्यक्रम को ग्वालियर पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल सहित गुना विधायक गोपीलाल जाटव जी, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी,पुरुषोत्तम बनोरिया ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर गोपीलाल जाटव जी, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी जी, पूर्व विधायक कमलापत आर्य जी, सभापति राकेश माहौर, अजा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष राजौरिया जी, पुरुषोत्तम बनोरिया जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवराम जाटव जी व आभार पुरुषोत्तम टमोटिया ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश उमरैया, पप्पू बडोरी, अर्जुन जाटव, दिनेश चंद्र लोधे, कुंदन खजुरिया, प्रेम मंडेलिया, संतोष गोड़ियाले, सूरज ऐशवार सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।