
विभिन्न क्षेत्र में योगदान देने वाली 50 विभूतियों का सम्मान भी किया जाएगा। शहर एवं ग्रामीण के प्रमुख 51 मंदिरों में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक सुंदरकांड का पाठ भी होगा।
द ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का 50वां जन्मदिन महाराज बाड़े पर 50 पोंड का केक काटकर मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में योगदान देने वाली 50 विभूतियों का सम्मान भी किया जाएगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक शेजवलकर उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व मंत्री इमरती देवी, ध्यानेन्द्र सिंह, नारायण सिंह कुशवाह, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, कौशल शर्मा उपस्थित रहेंगे ।
रमेश अग्रवाल ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण के प्रमुख 51 मंदिरों में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। आयोजन समिति के किशन मुदगल ने बताया कि सम्मान समारोह दोपहर 12 बजे मुदगल पायगा में होगा, जिसमें प्रमुख संत ढोली बुआ महाराज, संत रमेशलाल महाराज, संत क्रपाल सिंह महाराज, महंत रामसेवक दास महाराज गंगादास की शाला, संत मनीष अन्ना महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।
महाराज बाड़े पर शाम पांच बजे केक काटा जाएगा तथा 50 किलो मिष्ठान्न का वितरण होगा। इस अवसर पर आतिशबाजी भी चलाई जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, नवीन परांडे उमाशंकर सोनी, रामनारायण मिश्रा आदि उपस्थित थे।